BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, 2 युवक गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, 2 युवक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सेना में नौकरी  दिलाने के नाम पर पांच लोगों से लाखों की ठगी करने वाले दो युवकों को भंडरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रियंका मीना ने पुलिस टीम का गठन किया था.

आरोप के मुताबिक इन्होंने 5 ग्रामीणों से 5 लाख 56 हजार 500 रुपए की ठगी की. इस मामले में पुलिस ने जाल बिछाकर रांची से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

11 किस्तों में लिये 5 लाख रुपये 

भंडरा थानाप्रभारी संत कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के निर्देशानुसार टीम गठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

आरोपी बुंडू गांव निवासी राजेश महतो ने भंडरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मडीहा गांव निवासी तजनी कुमारी, बंदे उरांव, भीठा गांव निवासी बिहारी उरांव, भरनो थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी मनसा उरांव तथा सिसई थाना क्षेत्र छारदा गांव निवासी राजेंद्र भगत से नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 56 हजार 500 रुपए 11 किस्तों में लिये थे.

आरोपी दो और लोगों से पैसे लेने की फिराक में थे, लेकिन भुक्तभोगी तजनी कुमारी ने शनिवार को भंडरा थाना में इसकी शिकायत कर दी. जिस पर पुलिस ने कांड संख्या 36/20 में धारा 420, 406 भादवि के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दोनों आरोपी रांची से गिरफ्तार 

थाना प्रभारी ने कहा कि भंडरा पुलिस कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसमें मुख्य आरोपी राजेश महतो को रांची के रातू रोड से गिरफ्तार किया गया है.

उसके निशानदेही पर नामकुम से उनके सहयोगी रवि शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया. इन दोनों ने रजनी कुमारी से साढ़े 41 हजार, राजेंद्र कुमार भगत से 95 हजार, बंदे उरांव से 1 लाख 43 हजार, बिहारी उरांव से 1 लाख 45 हजार तथा मनसा उरांव से 1 लाख 84 हजार रुपये कई किस्तों में लिये. सभी भुक्तभोगियों ने नौकरी पाने की लालच में जमीन व मवेशी बेचकर इन्हें पैसे दिए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हत्याकांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

महिला ही नहीं पुरुषों के जनधन खाते में भी सहायता राशि डाली जाए: रामेश्वर उरांव

Next Post
महिला ही नहीं पुरुषों के जनधन खाते में भी सहायता राशि डाली जाए: रामेश्वर उरांव

महिला ही नहीं पुरुषों के जनधन खाते में भी सहायता राशि डाली जाए: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d