ज्योत्सना,
बुंडू: बुंडू अनुमंडल के एक दर्जन होटल और रेस्टोरेंट में आज झारखंड स्टेट फूड सेफ्टी की 5 सदस्यीय टीम ने जांच अभियान चलाया. आगामी त्योहारों के मद्देनजर राज्य सरकार ने FSSAI के द्वारा मिठाईयों और अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच और होटलों के लाईसेंस रजिस्ट्रेशन जांच हेतु आदेश जारी किए हैं. आदेश के बाद आज कई रेस्टोरेंट और होटलों में मिठाई और खाद्य सामग्रियों का सैम्पल लेकर ऑन-द-स्पॉट जांच की गई.
फ़ूड सेफ्टी टीम के सदस्यों ने पाया कि 90 प्रतिशत होटलों और रेस्टोरेंट्स में मिठाइयों में फैक्ट्री यूज़ कलर इस्तेमाल किये जा रहे हैं, जो इंसान की सेहत के लिए हानिकारक है.
फैक्ट्री यूज़ कलर के इस्तेमाल से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. होटलों में कलर और मैदा के साथ ही स्टार्च भी इस्तेमाल किया जा रहा है और ग्राहक इन सब मिलावटों से अनजान हैं. राज्य सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए होटल और रेस्टोरेंट की मिठाइयों की जांच के लिए आदेश जारी किए हैं. खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वाले होटलों पर FSSAI के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

