चतरा: राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री की पहल पर जिले के कुन्दा प्रखंड के विभिन्न गांव में पांच मुख्यमंत्री दीदी किचेन खोले गए हैं.
यहां गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भोजन मिल रहा हैं. मंत्री द्वारा पिछले दिनों बीडीओ और जेएसएलपीएस बीपीएम को प्रखंड के सोहरलाठ, नवादा, गेंदरा, बोधाडीह व बनियाडीह गांव में नया किचन दीदी खोलने का निर्देश दिया गया था.
Also Read This: ब्रेकिंग:अज्ञात बंदूकधारियों ने महिला को मारी गोली, PLFI के होने की आशंका
इसके पूर्व प्रखंड में छः किचेन दीदी संचालित थे. इस प्रकार अब यहां कुल 11 किचेन दीदी केंद्र का संचालित हो रहे हैं. सखी मंडल के दीदियों द्वारा जरूरत मंदो को दोपहर का भोजन कराया जा रहा है.
इधर जेएसएलपीएस के बीपीएम दीपक कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के समय कोई भूखा न रहे हैं. इसके लिए सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई हैं.

