BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किराये के मकान में रह रहे 5 नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

पूछताछ और छापेमारी पूरी होने के बाद मीडिया के पेश किये जाने की संभावना

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किराये के मकान में रह रहे 5 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किये गये है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बड़े जमीन कारोबारियों और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने आये प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सदस्यों को बुधवार की देर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार सभी नक्सली शहर में आकर किराये के मकान में रह रहे थे. इनकी गिरफ्तारी सदर, सुखदेवनगर और चुटिया थाना क्षेत्र से हुई है.  गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही से रांची समेत अन्य जिलों में भी पुलिस छापेमारी कर रही है.

बताया गया है कि प्रारंभ में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया, बाद में पूछताछ के बाद पांच लोगों को छोड़ दिया गया, वहीं गिरफ्तार पांच नक्सलियों के बारे में पुलिस गुरुवार को मीडिया के सामने बड़ा खुलासा कर सकती है.

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले कांके में छापेमारी की, वहां से उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर शहर के अन्य क्षेत्रों में रह रहे नक्सलियों के बारे में जानकारी मिली. फिर संबंधित थानों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बाकी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सभी को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है और मामले को लेकर छापेमारी जारी है. बताया गया है कि पूछताछ और छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद इन नक्सलियों को मीडिया के सामने लाया जाएगा और अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि एक अक्टूबर को तीन पीएलएफआई नक्सलियों  को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तीनों पीएलएफआई कमांडर पुनई के दस्ते के सदस्य थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाले से अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, मचा हड़कंप

Next Post

कलेक्टर ने 8 शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित

Next Post
कलेक्टर ने 8 शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित

कलेक्टर ने 8 शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d