BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विषैले सांप समेत 5 नई प्रजातियों की तिब्बत में खोज, अरुणाचल की सीमा पर पाये गये सफेद मुंह वाले बंदर

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
विषैले सांप समेत 5 नई प्रजातियों की तिब्बत में खोज, अरुणाचल की सीमा पर पाये गये सफेद मुंह वाले बंदर
Share on FacebookShare on Twitter

तिब्बत : तिब्बत में जानवरों की पांच नई प्रजातियों की खोज की गई है, जिनमें तीन प्रकार के मेंढक, एक पुरानी दुनिया के बंदर और एक बुशमास्टर सांप शामिल हैं. पांच जानवरों के खोज की जानकारी तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में स्थलीय वन्यजीव ब्यूरो की आठ साल की छानबीन के बाद दी गई है. चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 6,346 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में ब्यूरो द्वारा यह दूसरी छानबीन की गई. खोजी गई प्रजातियों में एक प्रकार का मकाक (पुरानी दुनिया के बंदरों का एक जीनस), बुशमास्टर सांप (विषैला) और तीन तरह के मेंढक शामिल हैं. 20 प्रजातियों की भी खोज
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार छानबीन में 20 प्रजातियों की भी खोज की गई. इन प्रजातियों के बारे में इससे पहले यह जानकारी नहीं थी कि ये तिब्बत में ही थे. सफ़ेद-चीक मकाक सभी पांच नई प्रजातियों का एकमात्र स्तनपायी है.यह मेडोग काउंटी में पाया गया जो अरुणाचल प्रदेश की सीमा के तिब्बत में अंतिम काउंटी है. इस प्रजाति के बारे में पहली बार साल 2015 में इसके खोजकर्ताओं, चीनी प्राइमेटोलॉजिस्ट ली चेंग, झाओ चाओ और फैन पेंगफेई जानकारी दी थी.पांच नई पाई गई प्रजातियों में शामिल सफेद गाल वाले मकाक बंदर हाइट में काफी बड़े होते हैं. इन जानवरों की पीठ पीले-भूरे से लेकर चॉकलेटी-भूरे रंग तक होती है. इसके साथ ही प्रोटोबोथ्रोप्स हिमालयनस, बुशमास्टर सांप भी इस खोज में पाया गया है. इसे साल 2012 में हिमालय पर्वत में खोजा गया था. इसकी खासियत इसके लाल सिर और लाल आँखें हैं. यह लंबाई में 1.5 मीटर तक जा सकता है.

अनुसंधान संस्थान के एक शोधकर्ता लियू वुलिन ने गुआंगमिंग डेली को बताया कि इतने बड़े विषैले सांप की खोज स्थानीय प्रजाति विविधता का एक संकेत है. छानबीन में 900 से अधिक शोधकर्ता शामिल थे, जिन्होंने तिब्बत में जंगली जानवरों के वितरण, उनके आवास, आबादी के आकार और बदलते रुझानों की जांच की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने केबल लुटेरे, डेढ़ महीने में 5 लूट व डकैती को दिया अंजाम

Next Post

चरमपंथी नेता की गिरफ्तारी , इस्लामाबाद-लाहौर समेत कई शहरों में हाइवे ब्लॉक

Next Post
17 हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ  चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

चरमपंथी नेता की गिरफ्तारी , इस्लामाबाद-लाहौर समेत कई शहरों में हाइवे ब्लॉक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d