BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 नवंबर महिला व दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
5 नवंबर महिला व दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस
Share on FacebookShare on Twitter

9 नवंबर कृषि काले कानून के खिलाफ ट्रैक्टर  रैली

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार हाथरस सहित देश में लगातार दलितों के ऊपर बढ़ते दुष्कर्म, यौन शोषण एवं अपराध को लेकर केंद्र सरकार के विरोध मे 5 नवंबर को महिला और दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस के रुप में आयोजित किए जाएंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 नवंबर को महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. देश में वंचित समुदायों खासकर दलितों के खिलाफ दुष्कर्म, अत्याचार, यौन शोषण के मामले बढ़े हैं तो हाथरस में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये घृणित को पूरे देश ने देखा है.

हाथरस की पीड़िता एवं उनके परिवार को न्याय एवं गरिमा से वंचित करने के लिए भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित प्रयास किया गया पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए  महिला और दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में पूर्वाह्न 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव विधायक दल नेता आलमगीर आलम मंत्री बादल पत्रलेख बन्ना गुप्ता भी शामिल रहेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कृषि काले कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी. राजधानी रांची के नामकुम घाघरा क्षेत्र से खेत बचाने के लिए राज्य स्तरीय ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव करेंगे एवं मंत्री, विधायक गण शामिल होंगे.

रैली में इस बात पर भी विशेष फोकस रहेगा कि किस प्रकार पिछले 70 वर्षों में हरित क्रांति के ऊपर केंद्र की सरकार प्रहार कर रही है. किशोर शाहदेव ने बताया कि ट्रैक्टर यात्रा प्रदेश मुख्यालयों के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित किए जाएंगे.

वहीं दूसरी तरफ कृषि कानून को लेकर पिछले 31 अक्टूबर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान से संबंधित सभी हस्ताक्षर को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान 8 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे एवं प्रभारी आरपीएन सिंह को सौंपेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 13 नवंबर को पंडित नेहरु की विचारधारा एवं भारत के निर्माण में योगदान पर बिहार क्लब रांची में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. वहीं 14 नवंबर को स्पीक अप फोर पीएसयूएस को लेकर देशभर में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिन्दू जागरण मंच की ओर से अंतिम यात्रा वाहन की शुरुआत की गयी

Next Post

फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 50 आतंकी

Next Post
फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 50 आतंकी

फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 50 आतंकी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d