श्योपुर: जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नोबल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों की बीमारी को रिकवर करने के दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे है.
इन प्रयासों के अंतर्गत आईसोलेट वार्ड श्योपुर में भर्ती विजयपुर के 03, वीरपुर का 01 एवं ढोढर का 01 कुल 05 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज कर दिये गये है.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा डिस्चार्ज किये गये मरीजो को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आईसोलेट वार्ड में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई. साथ ही उनको सिविल सर्जन डाॅ आरबी गोयल के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से उपचार कराया.
आईसोलेट वार्ड में भर्ती विजयपुर के मरीज संजीव पुत्र मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष, प्रियंका पुत्री मुकेश बंसल उम्र 18 वर्ष, केशव पुत्र मुकेश बंसल उम्र 40 वर्ष वीरपुर की चन्द्रा पिप्पल पत्नी सुरेश उम्र 36 वर्ष एंव ढोढर के सीताराम पुत्र रामप्रकाश उम्र 40 वर्ष ने कोरोना को मात दे दी है. साथ ही उनको अस्पताल प्रबंधन ने सभी 05 मरीजों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की.

