रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में रघुवर सरकार कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जनहित याचिका दायर की गई है.
पूर्व मंत्री अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुइस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा ने पांच साल के अपने कार्यकाल के दौरान दो सौ प्रतिशत से एक हजार प्रतिशत तक आय में बृद्धि की है.
रघुवर कैबिनेट के पांचों मंत्रियों के खिलाफ यह जन हित याचिका पंकज कुमार यादव दायर की है. इसमें उन्हों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. दायर चाचिका में 2014 और 2019 के हलफनामे की कॉपी और अन्य कागजात उपलब्ध कराते हुए पंकज यादव ने यह मांग की है कि पहली बार विधायक और मंत्री बने पूर्व मंत्रियो के सम्पति में पांच साल में एक हज़ार प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की जांच हो और किन-किन अवैध स्रोतों से पांचो मंत्रियों ने सम्पति अर्जित की है.
पंकज यादव ने याचिका के साथ मंत्रियों के आय के स्रोतों का भी अध्यन रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है. पूर्व मंत्री अमर बावरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुइस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा के अवैध सम्पति की जांच का आधार पूर्व मंत्री बंधू तिर्की का डीए केस को भी बनाया गया है.
रघुवर कैबिनेट के पांचों पूर्व मंत्रियों की संपत्ति-
| नाम | 2014 | 2019 | वृद्धि | वृद्धि प्रतिशत |
| अमर बाउरी | 7.33 लाख | 89.41 लाख | 82.07 लाख | 1118% |
| रणधीर कुमार सिंह | 78.92 लाख | 5.06 करोड़ | 4.27 करोड़ | 541% |
| नीरा यादव | 80.59 लाख | 3.65 करोड़ | 2.85 करोड़ | 353% |
| लुइस मरांडी | 2.25 करोड़ | 9.06 करोड़ | 6.81 करोड़ | 303% |
| नीलकंठ सिंह मुंडा | 1.46 करोड़ | 4.35 करोड़ | 2.89 करोड़ | 198% |
रघुवर कैबिनेट के पांचों पूर्व मंत्रियों की संपत्ति-
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के पांच साल के कार्य काल के दौरान 132 प्रतिशत संपत्ति की बढ़ोतरी हुई थी और इनपर डीए केश चल रहा है. बंधु तिर्की को इस मामले में जेल भी गए थे.
वर्तमान में पांचों मंत्रियों के खिलाफ दो सौ से एक हज़ार प्रतिशत तक सम्पति की बढ़ोतरी हुई है. उल्लेखनीय है कि पांचों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका करने वाले पंकज यादव ने इसी महीने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मोमेंटम झारखंड के अनियमितता मामले में एसीबी में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

