BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 सुपरफूड्स, जिनके फायदों ने किया हैरान

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
5 सुपरफूड्स, जिनके फायदों ने किया हैरान
Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप सोचते हैं कि आपको पोषक तत्व (Nutrients) भी मिल जाएं और वजन (Weight) भी न बढ़े, तो यह काम आपके लिए सिर्फ सुपरफूड कर सकते हैं.सुपरफूड एक ऐसा शब्द है, जो खाद्य पदार्थों के लिए, उनके खास फायदों और गुणवत्ता के आधार पर प्रयोग किया जाता है. लेकिन, फिर भी इस शब्द को आसानी से ऐसे समझा जा सकता है कि अगर आपकी डाइट (Diet), आपके लिए कैलोरी (Calorie) से हटकर, पोषण प्राप्त करने का जरिया है, तो बेशक इसमें सुपरफूड शामिल है.

हम भले ही अच्छी डाइट (Healthy Diet) लेते हैं, लकिन फिर भी वह अपर्याप्त होती है. सुपरफूड इस कमी को पूरा करते हैं. हर साल कुछ ऐसे सुपरफूड होते हैं जो टॉप ट्रेंड में शामिल होते हैं. इस साल 2019 में भी कुछ सुपरफूड्स टॉप ट्रेंडिंग में रहे. हर फूड की अपनी विशेषता और फायदे होते हैं, लेकिन कुछ सुपरफूड ऐसे होते हैं, जिनमें हमें दोनों एक साथ मिल जाते हैं. यह एक तरह से पोषण से भरे हेल्थ सप्लीमेंट हैं.

कुछ सुपरफूड हमारे दिमाग की क्षमता को बढ़ाकर अन्य समस्याओं को कम करते हैं. साथ ही सुपरफूड हमें विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑसीडेंट और फ्लेवेनॉइड जैसे पोषण से भरे तत्वों का पैकेज देते हैं, इसलिए ही इन्हें सुपर फूड कहा जाता है. यहां हम बात कर रहे हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स की जो 2019 में टॉप पर रहे हैं.

1. एवोकाडो तेल  

1. यह पौधे से निकलने वाला तेल एंटिऑक्सिडेंट्स का काफी अच्छा स्रोत होता है. इसमें अन्य किस्मों की तुलना में संतृप्त वसा (Saturated Fats) का स्तर कम होता है. खाना पकाने के लिए एवोकाडो तेल का उपयोग करने से आपका भोजन दिल के स्वास्थ्य लाभ से भर जाएगा. रोजाना इसके सुपरफूड के तेल का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ठीक करने और आपकी त्वचा को ग्लो देने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

2. तरबूज के बीज  

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि तरबूज के बीज जल्द ही आपके स्टोर में रखे कद्दू और सूरजमुखी की जगह ले सकते हैं. रिसर्च बताती हैं कि ये सभी समान रूप से स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. मुट्ठी भर तरबूज के बीज का सेवन करने से आप सिर्फ 20 कैलोरी पाई जाती हैं! इनमें फाइबर, स्वस्थ वसा, और विटामिन ई, आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम की प्रभावशाली मात्रा में होते हैं. अगर आप चाहते हैं आपको डबल लाभ मिले तो आप उन्हें खाने से पहले कुछ दिनों के लिए अंकुरित करने के लिए रखें और फिर खाएं.

3. सुमक  

ज्यादातर लोग इस पौधे को केवल इसकी चमकदार लाल कलियों के लिए जानते हैं. पहले सुमाक एक आम मसाला हुआ करता था. लेकिन यह इन दिनों अपने उच्च एंटीऑक्सिडेंट गणों के कारण सभी का ध्यान खींच रहा है. जो कि केल के पौधे की तुलना में 176 गुना अधिक है! आप इसे चावल, दाल, और पास्ता के व्यंजनों में मिलाकर सेवन कर सकते हैं. इसको खाने के ऊपर से छिड़कने पर खट्टे की खुशबू आती है जो भोजन के स्वाद और भी लजीज बना देती है.

4. टाइगर नट  

टाइगर नाम के बावजूद, टाइगर नट्स असली नट्स नहीं हैं, लेकिन इसके कंद को स्वाद के लिए और अघुलनशील फाइबर की प्रभावशाली मात्रा के लिए सुपरफूड माना जाता है. यह नट दो एंजाइमों (एमाइलेज और लिपेस) का एक तारकीय स्रोत भी है जो पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद है. इस नट में एवोकाडो और जैतून के तेल जितनी स्वस्थ वसा पाई जाती है. आप इसे अपनी सुबह की स्मूदी में शामिल कर सकते हैं.

5. चिया के बीज 

चिया सीड्स काफी लंबे समय से पॉपुलर हैं. चिया बीज को टॉप 5 सुपरफूड्स में रखा जा सकता है. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. चिया सीड्स को लंबे समय से एथलीटों द्वारा कसरत के बीच में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है. चिया सीड्स में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. अपने पेय में एक चम्मच चिया सीड्स मिलाएं साथ ही आप इन्हें अपनी स्मूथी में भी मिला सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रविवार को जूबिली पार्क में डी-क्लब का आयोजन

Next Post

KCC पर बिना गारंटी किसानों को मिलेगा 1.6 लाख का लोन

Next Post
KCC पर बिना गारंटी किसानों को मिलेगा 1.6 लाख का लोन

KCC पर बिना गारंटी किसानों को मिलेगा 1.6 लाख का लोन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d