BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, शौर्य चक्र विजेता की हत्‍या में शामिल थे 2 आतंकी, कई सामान बरामद

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्‍ली: दिल्‍ली पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी है कि उसने पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आशंका है कि इनमें से कुछ लोगों के संबंध आतंकवादी संगठनों से हैं.

किसान आंदोलन और भारत बंद के आह्वान के बीच इन संदिग्‍ध आतंकियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है. इस बीच उनसे पूछताछ में ये अहम जानकारी भी सामने आई है कि पंजाब में अक्‍टूबर में हुई शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्‍या में भी इनमें से दो संदिग्‍ध शामिल थे. पुलिस उनके अब आगे भी पूछताछ करेगी.

दिल्‍ली पुलिस की ओर से पकड़े गए इन पांचों संदिग्‍ध आतंकियों के नाम सुखदीप सिंह, अयूब पठान, शब्‍बीर अहमद, रियाज ठाकुर और गुरजीत सिंह हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि इनमें से दो पंजाब से और तीन कश्‍मीर से ताल्‍लुक रखते हैं. पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह पंजाब में हुई बलविंदर सिंह की हत्‍या में शामिल थे. तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

वहीं गिरफ्तारी के बाद स्‍पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने जानकारी दी है कि इन संदिग्‍धों के तार आतंकियों से जुड़ते दिख रहे हैं. इन सभी के पास से हथियार और अन्‍य सामान बरामद हुए हैं. पुलिस ने यह भी बताया है कि यह बात सामने आई है कि ये पांचों संदिग्‍ध नारको टेररिज्‍म को अंजाम दे रहे थे. पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई उनका इस्‍तेमाल कर रही थी. अब इनके आतंकी संगठन की पहचान की जा रही है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्‍तान में खालिस्‍तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत नीटा ने बलविंदर सिंह की हत्‍या का काम गैंगस्‍टर भिखारीवाल को दिया था. पकड़े गए दो संदिग्‍ध उसी के गैंग के बताए जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

14 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Next Post

ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती गुल…

Next Post
ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती गुल…

ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती गुल...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d