BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 साल के बच्चे ने ‘कार्टून कैरेक्टर्स’ पहचानने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
5 साल के बच्चे ने ‘कार्टून कैरेक्टर्स’ पहचानने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु: बचपन में आप सभी ने कार्टून फिल्में देखी होंगी या कार्टून कॉमिक बुक्स पढ़ी होंगी. शिन्चान, टॉम एंड जेरी, स्कूबी डू, डोरेमोन और भी पता नहीं कितने कार्टून कैरेक्टर्स की लंबी लिस्ट जिसके ज्यादातर नाम अब शायद भूल गए होंगे. लेकिन अगर सिर्फ इन नामों को याद रखने से कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना ले तो क्या कहना. खेल-खेल में नाम कमाना इसे ही कहेंगे शायद. सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बच्चे की चर्चा है जिसने एक मिनट में इतने कार्टून कैरेक्टर्स पहचान लिए जितने शायद हमें-आपको याद भी नहीं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 5 साल के एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जिसने एक मिनट में 50 कार्टून कैरेक्टर्स पहचान लिए. तमिलनाडु के इस नन्हे शिरीष निर्घव (Shrish Nirghav) ने अपनी इस शार्प मेमोरी के बदले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल हासिल किया. वीडियो के कैप्शन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने लिखा, ‘एक मिनट में सबसे ज्यादा कार्टून कैरेक्टर्स पहचानने का नया रिकॉर्ड. 5 साल का मेमोरी मास्टर शिरीष निर्घव सभी कार्टून्स को जानता है. ये रिकॉर्ड 13 सितंबर 2020 को बनाया गया.

नन्हे शिरीष की मेमोरी इतनी शार्प है कि उनके नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वो इससे पहले एक मिनट में सबसे ज्यादा गाड़ियों के लोगो पहचानने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किये जाने के बाद से ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लोग ना सिर्फ इसे लाइक कर रहे हैं बल्कि नन्हे शिरीष की शार्प मेमोरी की तारीफ भी कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना कैपिटल बनने जा रही है देश की राजधानी: हाईकोर्ट

Next Post

मुझे बिहार में नीतीश सरकार की है जरूरत: PM मोदी

Next Post
कोरोना की लड़ाई लंबी है, लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं: PM मोदी

मुझे बिहार में नीतीश सरकार की है जरूरत: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d