BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस थाने में युवक की मौत, थाना प्रभारी सहित 5 निलंबित

by bnnbharat.com
June 19, 2019
in Uncategorized
पुलिस थाने में युवक की मौत, थाना प्रभारी सहित 5 निलंबित

5 youth suspended in police station, including police in charge

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक पुलिस थाने में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात लालघाटी क्षेत्र में एक कार बीआरटीएस कॉरीडोर से टकरा गई। इस कार में दो युवक सवार थे। दोनों को बैरागढ़ (संत हृदय राम नगर) थाने ले जाया गया। घायल दोनों युवकों में से एक शिवम मिश्रा की देर रात मौत हो गई।

शिवम के परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस के जवानों ने उसकी पिटाई की और जब उसकी मौत हो गई तब उसे अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि शिवम के शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जो बताते हैं कि उसे पुलिस के जवानों ने बेरहमी से पीटा था। उसकी गले की सोने की चेन, नगदी व मोबाइल का कोई पता नहीं है।

भोपाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख ने स्वयं बैरागढ़ थाने पहुंचकर हालात का जायजा लिया और उन्होंने सीसीटीवी फूटेज खंगाले। उसके बाद देशमुख ने थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

हिरासत में मौत पर विवाद बढ़ता देख गृहमंत्री बाला बच्चन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। गृहमंत्री के बयान के बाद भोपाल आईजी योगेश देशमुख ने बैरागढ़ थाने के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल इस मामले में बैरागढ़ थाने के थाना प्रभारी, एक सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

शिवराज ने बताया ‘संवेदनहीनता’

वहीं इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था पर सरकार को घेर रही बीजेपी को पुलिस हिरासत में मौत के बाद कमलनाथ सरकार पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने इसे सरकार की संवेदनहीनता बताया है. शिवराज ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कर केस चलाने की मांग की हैं।

Also Read This:- विश्व कप : गीले मैदान के कारण टॉस में देरी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व कप : गीले मैदान के कारण टॉस में देरी

Next Post

कसमार प्रखंड सहायक 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Next Post

कसमार प्रखंड सहायक 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d