BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

50 बेड का कोविड हेल्थ सेंटर बनकर तैयार, डीएम व डीआईजी ने किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
50 बेड का कोविड हेल्थ सेंटर बनकर तैयार, डीएम व डीआईजी ने किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: डीआईजी मनु महाराज एवं जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने जिले के जीएनएम स्कूल में नवनिर्मित डेडिकेटेड डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया. 50 बेड का यह डेडिकेटेड केंद्र में हल्के लक्षणवाले कोरोना मरीजों का उपचार किया जाएगा.

जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने कहा की  इस केंद्र पर आने वाले मरीज को किसी प्रकार की परेशानी ना हो जिसे लेकर 24 घंटे के अंदर पूरी व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है ताकि यह क्रियाशील हो सके.

उन्होंने कमरे एवं हॉल में लगाये गए बेड एवं आईसीयू सुविधा की बारीकी से मुआयना किया और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर, मॉनिटर, विंडीलेटर आदि की व्यवस्था की जांच की.

उन्होंने सीसीटीवी,सुरक्षा कीट,सैनिटाइजेशन,साफ-सफाई,खान-पान,विधुत की निर्बाध रूप से आपूर्ति आदि के संबंध में सिविल सर्जन को आदेश दिया.

डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि कोविड 19 से निपटने के लिए सरकारी व्यवस्था को संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर इसे सुदृढ़ बनाये रखने की जरूरत है.

उन्होंने चिकित्सकों व कर्मियों को सुरक्षा के साथ उपचार करने को कहा. वहीं जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत हो जाने पर अब कोरोना को शुरुआती दौर के जंग के प्रारंभ में ही जीता जा सकता है.

50 बेड के इस सेंटर में भर्ती मरीज चिकित्सकों की गहन निगरानी में इलाजरत रहेगा. इसके अतिरिक्त कोविड 19 के संबंध में प्राप्त होने वाले सुझाव व शिकायत के निपटारे के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया गया है.

मौके पर डीडीसी संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ पुरूषोत्तम कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, डीपीएस नसीम रजी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

100 साल पूरा करने पर जीवित IAF फाइटर लड़ाकू की मिली पदवी, वायुसेना प्रमुख ने दी बधाइयां

Next Post

रिम्स में प्लाजा थेरेपी की शुरुआत, CM ने कहा- युवाओं का आगे आना गर्व की बात

Next Post
रिम्स में प्लाजा थेरेपी की शुरुआत, CM ने कहा- युवाओं का आगे आना गर्व की बात

रिम्स में प्लाजा थेरेपी की शुरुआत, CM ने कहा- युवाओं का आगे आना गर्व की बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d