BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

50 जीबी डाटा की सुविधा, JioFiber का सस्ता प्लान हुआ लॉन्च

by bnnbharat.com
November 29, 2019
in समाचार
50 जीबी डाटा की सुविधा, JioFiber का सस्ता प्लान हुआ लॉन्च
Share on FacebookShare on Twitter

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए नया फाइबर प्लान पेश किया है. कंपनी ने इस लेटेस्ट टैरिफ पैक की कीमत 351 रुपये रखी है. यूजर्स को इस जियो फाइबर प्लान में 50 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि यह रिचार्ज पैक जियो फाइबर पोर्टफोलियो का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है. कंपनी को जियो फाइबर के लॉन्च के बाद यूजर्स से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, जिसके बाद इस पैक को ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने जोड़ने के लिए उतारा गया है. तो आइए जानते हैं यूजर्स को 351 रुपये वाले फाइबर पैक में किस तरह की सेवाएं मिलेंगी.

जियो फाइबर का नया प्लान 

उपभोक्ताओं को जियो के मंथली रेंटल वाले प्लान में 10 एमबीपीएस की स्पीड के साथ हर महीना 50 जीबी डाटा मिलेगा. अगर यूजर्स समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो उन्हें 10 एमबीपीएस से मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड को 1 एमबीपीएस कर दिया जाएगा.

इसके अलावा जियो यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे. यूजर्स को यह प्लान जीएसटी के साथ कुल 414 रुपये में पड़ेगा. बेनेफिटस की बात करें तो कंपनी उपभोक्ताओं को कॉम्प्लिमेंट्री टीवी विडियो कॉलिंग की सुविधा देगी.

इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस प्लान के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा. इसके अलावा वन-टाइम चार्ज भी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वैसे तो यूजर्स को जियो फाइबर कनेक्शन खरीदने के लिए 2,500 रुपये क भुगतान करना पड़ता है.

प्रिव्यू ऑफर बंद

रिलायंस ने यूजर्स को झटका देते हुए प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया है. जियो फाइबर प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को कनेक्शन लेने के बाद अगले दो महीने तक फ्री सेवा मिलती थी. प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को कोई प्लान नहीं लेना होता था. ग्राहकों को सिर्फ 2,500 रुपये में कनेक्शन लेना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब ग्राहकों को कनेक्शन के साथ ही ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम में से कोई एक प्लान लेना होगा.

ब्रोंज प्लान

इस मासिक प्लान की कीमत 699 रुपये है. 12 महीने का प्लान लेते हैं तो 8,388 रुपये देने होंगे. इसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी. इसमें कुल 2400 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे. 12 महीने का प्लान लेते हैं तो आपको 6 वॉट का ब्लूटूथ स्पीकर, 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा. साथ ही दो महीने की सेवा फ्री मिलेगी यानी यह एक साल का प्लान लेने पर आप कुल 14 महीने इसका इस्तेमाल कर पाएंगे.

सिल्वर प्लान

इस प्लान की कीमत 849 रुपये है. सालाना प्लान की कीमत 10,188 रुपये होगी. इस प्लान में 3,999 रुपये की कीमत वाला स्पीकर फ्री में मिलेगा. साथ में 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा. इस प्लान में 100 एमबीपीएस की डाटा स्पीड मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा को छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

Next Post

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d