BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय रेलवे को अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने हेतु 12 सालों में खर्च होंगे 50 लाख करोड़ रुपए : सुरेश अंगड़ी, रेल राज्य मंत्री

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची 64वा राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह 2019 में संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी ने कहा कि झारखंड की जरूरतों पर सरकार का ध्यान है. झारखंड में रेलवे के विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. जरूरत के हिसाब से रेल परियोजनाएं दी जाएंगी, ताकि देश के अन्य इलाकों से इसे जोड़ा जा सके. रेल राज्य मंत्री ने कहा कि अगले 12 सालों में रेलवे को अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने पर 50 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस दिशा में बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल हो चुकी है. उन्होंने कहा कि भारतीय़ रेल के स्वर्णिम दिन की शुरूआत हो चुकी है.

रेलवे को सबसे ज्यादा रेवेन्यू दे रहा झारखंड, प्रदेश में रेलवे के विकास को मिले तरजीह

मुख्यमंत्री ने रेल राज्य मंत्री की मौजूदगी में कही कि झारखंड संसाधनों के मामले में देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है. भारतीय रेलवे को इस राज्य से सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिल रहा है. ऐसे में यह जरूरी है कि झारखंड में रेलवे का विकास हो. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि झारखंड के विकास के लिए और रेल परियोजनाओं मिलनी चाहिए, ताकि यहां के रेल यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत हो सके.

विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है भारतीय रेलवे

श्री रघुवर दास ने कहा कि गर्व की बात है कि भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है. रेलवे में आज 13 लाख से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं. इन्हीं के कार्यों की बदौलत भारतीय रेलवे ने तरक्की हासिल की है. सराहनीय और उत्कृष्ट योगदान करने वालों को सम्मान मिलने से अहसास होता है कि उसने जो कार्य किया है उसे स्वीकार किया जा रहा है और आगे भी वह उसी लगन व मेहनत से कार्य करता है. भारतीय रेल द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की इस परंपरा काबिल-ए-तारीफ है.

देश के विभिन्न प्रदेशों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा साधन है भारतीय रेलवे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल एक परिवार की तरह काम कर रहा है. यह देश के विभिन्न प्रांतों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा साधन है. यही वजह है कि देश की तरक्की में रेलवे का शुरू से ही अहम योगदान रहा है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारतीय रेलवे का स्वर्णिम इतिहास लिखा जा रहा है. पिछले पांच सालों की बात करें तो भारतीय रेलवे में काफी तेजी से गुणात्मक सुधार और विकास हुआ है और इसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मियों का अहम योगदान रहा है.

स्वच्छता और सुरक्षा पर दिया जा रहा विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान भारतीय रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के मामले में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं. रेलों के संचालन, रेललाइनों के इलेक्ट्रिफिकेशन, डबलिन और ट्रिपलिंग के क्षेत्र में काफी इजाफा व सुधार हुआ है. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है. रेलवे की इस बात के लिए सबसे ज्यादा तारीफ करनी होगी कि स्वच्छता और सुरक्षा में काफी अभूतपूर्व सुधार हुए हैं. रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है और रेलवे परिसर, रेल और प्लेटफॉर्मों पर स्वच्छता वर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के विजेता किए गए सम्मानित लगाई गई प्रदर्शनी

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी ने भारतीय रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आय़ोजित सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. ये पुरस्कार क्विज, लाइट एंड वोकल, सोलो डांस, ग्रुप डांस और डॉक्यूमेंट्री श्री में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए दिए गए. इसके साथ यहां लगी प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे के विकास की झलक दिखाई गई थी.

64वां राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह-2019 में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी के अलावा सांसद श्री संजय सेठ, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार यादव, राज्य सरकार के परिवहन सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, रेलवे बोर्ड के सचिव श्री सुशांत कुमार मिश्रा, रेलवे के फाइनांस कमिश्नर विजय कुमार, मेंबर (सिग्नल एंड टेलीकॉम) श्री एन काशीनाथ, मेंबर (स्टाफ) श्री एस एन अग्रवाल, मेंबर (रोलिंग स्टाफ) श्री राजेश अग्रवाल, मेंबर (मैटेरियल्स मैनेजमेंट) श्री वीपी पाठक और दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेनरल मैनेजर श्री पीएस मिश्रा समेत देशभर से आए रेलवे के अधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेल्हारा मध्य विद्यालय में बच्चों ने लगाया पेड़

Next Post

worldcup 2019: नाटकीय अंदाज में 44 साल बाद इंग्लैंड बना विश्व विजेता

Next Post

worldcup 2019: नाटकीय अंदाज में 44 साल बाद इंग्लैंड बना विश्व विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d