BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सचिवालय में 50 फीसदी कर्मियों की होगी उपस्थिति, अधिकांश बैठकें ऑनलाइन होगी.

by bnnbharat.com
April 16, 2021
in समाचार
संभावित खतरे का अंदेशा अगर पूर्व से हो तो आसान होता है इससे उबरना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए सचिवालय में काम करने की नई व्यवस्था लागू की गई है. झारखंड सरकार ने सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर 5 मार्च 2021 को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया है और एक बार फिर इन सरकारी कार्यालयों में रोस्टर के तहत अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत कार्यालय में 50 फीसदी कर्मियों की उपस्थिति होनी है. अवर सचिव और उससे ऊपर के अफसरों को प्रतिदिन कार्यालय आना है. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक और सभी विभाग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है.

जानें क्या है आदेश
अवर सचिव और उनसे वरीय अधिकारियों को रोजाना कार्यालय आना होगा.
अवर सचिव से नीचे के 50 फीसदी कर्मि‍यों को आना होगा.
कोरोना गाइडलाइन पालन करते हुए सभी विभाग के अध्यक्ष जरूरत को देखते हुए 50 फीसदी से ज्यादा कर्मियों को काम के लिए कार्यालय बुला सकते हैं.
ज्यादातर बैठकें ऑनलाइन होगी. अगर ज्यादा जरूरी ना हो तो किसी शख्स से पर्सनल मीटिंग को टाला जाए. बेहद जरूरी रहने पर ही पर्सनल मीटिंग करें.

जो कर्मी या अधिकारी कार्यालय नहीं आएंगे, वे वर्क फ्रॉम होम रहेंगे. उन्हें फोन या वीडियो कॉल पर जरूरत के हिसाब से उपलब्ध रहना होगा.
बीमार और गर्भवती महिलाएं अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करेगी.
सभी विभाग के अध्यक्ष कोविड-19 के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार के सभी गाइडलाइन का अपने विभाग में पालन कराएंगे. उन्हें दो गज की दूरी का पालन करना होगा. मास्क पहनना अनिवार्य होगा. नियमित सेनिटाइजेशन और सफाई करनी होगी. आदि शामिल होंगे. उन्हें इस बात का ख्याल भी रखना है कि जहां-तहां कर्मी जमा होकर भीड़े नहीं लगाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

Next Post

जैक बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा रद्द की जाए- इंदरजीत सिंह

Next Post
जैक बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा रद्द की जाए- इंदरजीत सिंह

जैक बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा रद्द की जाए- इंदरजीत सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d