मोतिहारी: मुफसिस्ल थाना क्षेत्र के गोढ़वा के उपमुखिया नंदलाल प्रसाद से 50 हजार की रंगदारी की मांग की गई है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई है. उपमुखिया ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि वे गांव में ग्रामीण सड़क का ईंट सोलिंग करा रहे थे. उसी दौरान उनसे रंगदारी की मांग की गई व अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई.
उनलोगों द्वारा सड़क निर्माण नहीं करने को कहा गया. आवेदन में कहा गया है कि महेन्द्र पटेल, सचिन पटेल, संतोष पटेल, सुधीर पटेल सहित कई लोगों ने सोलिग को उखाड़ दिया व मारपीट कर उन्हें व उनके भतीजा अंगद प्रसाद को कुल्हाडी से हमला कर जख्मी कर दिया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

