रांची:- जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनीति इनिशिएटिव के साथ मिलकर रांची रोजगार मेला 2020 की शुरुआत की है. इस मेले में दो दिनों में 13 हजार लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है. अब तक 450 इंटरव्यू हो चुके हैं. इसमें न्यूनतम चार हजार रुपये प्रति माह और अधिकतम 50 हजार रुपये प्रति माह पर आवेदनकर्ताओं को नौकरी मिली है.
औसत 14 हजार पांच सौ रुपये हर महीने वेतन का है. उल्लेखनीय है कि रांची जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव के पहले दिन 6,000 से अधिक नौकरी तलाशने वाले लोगों ने एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. यह विशेष 20 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों को कम करने और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को एप के माध्यम से 48 घंटे के भीतर उपयुक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है.

