लखीसराय: लखीसराय में स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही लापरवाही को देखते हुए आज लखीसराय जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह बिना मास्क पहने लोगों पर ₹50 की जगह 10 गुना ज्यादा यानी कि ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा.
अगर लोग इससे भी नहीं माने तो इससे भी कठोर कार्यवाही की जाएगी. जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा बिना मास्क पहने बाजारों में आने वाले लोगों पर ₹50 का जुर्माना लगाया जा रहा था, लेकिन लखीसराय के स्थानीय लोग पर इसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है.
स्थानीय लोग बिना मास्क के बाजारों में और पूरे जिले में घूमते नजर आते हैं. इन्हीं कारणों से अब लखीसराय के लोगों से ₹50 की जगह ₹500 का जुर्माना लिया जाएगा.

