रांची: बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार निवासी कल्याण चक्रवर्ती के घर के बाउंड्री के अंदर झाड़ियों में हजार, पांच सौ के पुराना नोट पड़ा मिला. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी.
वहीं मामले की सुचना मिलते ही बेरमो थाना दल बल के साथ पहुंचकर नोट को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. जहां नोटों की संख्या गिन कर बताया गया की 500 का 75 पीस और 1000 का 23 पीस नोट बरामद हुआ है. जिसकी कुल राशि 60 हजार 500 है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

