लखीसराय: लखीसराय में मंगलवार की रात को आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण मंडलीय कारागार की दीवार टूटने की वजह से सभी पुरुष कैदी भागलपुर शिफ्ट किए जाएंगे.
जेल सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार ने बताया कि दीवार 300 फीट से ज्यादा दूरी तक टूट चुकी है. सुरक्षा के मध्य नजर जेल डीआईजी के निरीक्षण के उपरांत विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि लगभग 500 कैदियों को भागलपुर केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया जाएगा.
इन कैदियों के अलावा कुछ कैदी जो सदर अस्पताल में है. उन्हें भी इलाज के बाद भागलपुर में शिफ्ट किया जाएगा. महिला कैदियों को यहीं रखा जाएगा क्योंकि उनका कैंपस पूरी तरह से सुरक्षित है.
दीवार निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दीवार को नए सिरे से बनाया जाएगा जो एक कॉर्नर से दूसरे कॉर्नर तक पूरा किया जाएगा. जिसमें लगभग 2 से 3 महीने का समय लग सकता है. जेल सुपरिटेंडेंट ने कहा विभाग द्वारा कैदियों को 3 महीने के लिए भागलपुर केंद्रीय कारागार में रखे जाने का निर्देश जारी हुआ है.

