BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपये, सामाजिक दूरी के उल्लंघन पर 3000 तक जुर्माना

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपये, सामाजिक दूरी के उल्लंघन पर 3000 तक जुर्माना
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: सरकार ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे प्रसार को देखते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसके तहत एसओपी का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. नई व्यवस्था पूरे केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों पर 500 से 3000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इसके लिए अधिकृत किया है. पहले विभिन्न जिलों के डीसी की ओर से अपने स्तर पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया गया था.
नए आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा. इसी तरह घर पर क्वारंटीन रहते हुए एसओपी का पालन न करने वालों पर 2000, सार्वजनिक स्थल पर थूकने वालों पर 500 रुपये, दुकान/व्यावसायिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदारों पर 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही वाहन मालिकों पर सामाजिक दूरी का पालन न करने पर जुर्माना किया जाएगा. इसमें बस पर 3000, कार पर 2000, ऑटो रिक्शा व दो पहिया वाहन चालकों पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जुर्माना न भरने की स्थिति में आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का सामना करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने बनाई युद्ध संबंधी योजना: स्टीव बैनन

Next Post

ऑस्ट्रेलिया अगर ‘T-20 World Cup’ की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध: ICC

Next Post
ऑस्ट्रेलिया अगर ‘T-20 World Cup’ की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध: ICC

ऑस्ट्रेलिया अगर 'T-20 World Cup' की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध: ICC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d