रांची: श्री काली मंदिर डोरंडा की 50 वीं वर्षगांठ के दूसरे दिन भव्य जागरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह नियमित पूजा पाठ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर में मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में माता के भक्तों ने पूजा-अर्चना की.
इस मौके पर माता का भव्य श्रृंगार किया गया. पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया. रंग-बिरंगे बल्बों से पूरे डोरंडा क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है. आज माता रानी का भव्य जागरण का आयोजन किया गया. जागरण का उद्घाटन मंदिर के संस्थापक शिव पूजन लाल के परिवार एवं मुख्य पुरोहितों द्वारा किया गया. जागरण में कोलकाता आसनसोल और बोकारो रांची के कलाकारों द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति की गई.
इस भजन संध्या जुगल दरगाह के नेतृत्व में आयोजित की गई. इस ग्रुप में कोलकाता के अमन तूंंद धनबाद के पेदींं दलजीत बोकारो तथा रांची के जंजें कलाकारों ने सुंदर भजन की प्रस्तुति प्रस्तुत की. कोलकाता के सहदेव झांकी ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकी की प्रस्तुति की गई. बाहर से आए कलाकारों द्वारा माता के सुंदर-सुंदर भजनों से भक्त झूमने पर मजबूर हुए.
भजन संध्या का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ. देर रात तक भक्तजनों ने हजारों की संख्या में माता के भजनों का आनंद लिया. सोमवार को तीसरे दिन सुबह माता के पूजा अर्चना के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विजय गुप्ता, गुणवंती गुप्ता, दीनानाथ मिश्रा, निखिल मिश्रा, अंकित सिंह, पप्पू वर्मा, मनोज नायक, अमित गुप्ता, विवेक मालाकार, शुभम वर्मा, नीरज गुप्ता, रोहित ठाकुर, दीपक मालाकार ने अपना योगदान दिया.

