रांची. राज्य मंत्रिमंडल ने मनरेगा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य में कलस्टर फैसिलिटेशन प्रोजेक्ट परियोजना संचालित करने की स्वीकृति दी गई.
बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र प्रायोजित इस परियोजना के तहत 51 प्रखंडों में कलस्टर फैसिलिटेशन प्रोजेक्ट परियोजना के संचालन को स्वीकृति दी गयी है, इनमें 41 प्रखंड आंकाक्षी जिलों है, जबकि दस प्रखंड अन्य पांच जिलों के है.
झारखंड अंतर्देशीय जलयान नियमावली को मंजूरी
राज्य मंत्रिमंडल ने झारखंड अंतर्देशीय जलयान नियमावली, 2020 को लागू करने की स्वीकृति दी गई. साहेबगंज में गंगा नदी में बड़े-बड़े पानीजहाज व स्टीमर परिचालन की शुरुआत होने के बाद इसके लिए जहाज के लाईसेंस, चालक के लाइसेंस व अन्य प्रावधान किये है.

