पलामू: मोहमदगंज थाना क्षेत्र के शिलापार टोला की निवासी शोभा कुमारी नामक महिला के खाते से साइबर अपराधी ने 53 हजार रुपया उड़ा लिया. जानकारी के अनुसार महिला को फोन कर एकाउंट की जानकारी लेने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है.
बता दें कि महिला ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

