BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7016 मतदान केंद्रों में 5342 अति संवेदनशील

by bnnbharat.com
December 11, 2019
in Uncategorized
7016 मतदान केंद्रों में 5342 अति संवेदनशील

7016 मतदान केंद्रों में 5342 अति संवेदनशील

Share on FacebookShare on Twitter

रांची. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर होनेवाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सभी मतदान केंद्रों में जवान तैनात किए जाएंगे और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, उसमें से कई नक्सल प्रभावित हैं.

इस वजह से अति संवेदनशील और संवेदनशील मतमदान केंद्रों की सुरक्षा के आर्म्ड पुलिस को तैनात किया गया है. पुलिस मूवमेंट को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और संवेदनशील श्रेणी में रख सुरक्षा के इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों को नक्सल और गैर नक्सल आधार पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में रखा गया है.

उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में 1008 अति संवेदनशील और 543 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. वहीं गैर नक्सल संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 1119 और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2672 है.

इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 1674 चिन्हित की गई है. संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में आर्म्ड फोर्सेज के जवान तैनात किए गए हैं.

’192 मतदानकर्मी भेजे गए हेलीकॉप्टर से

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 188 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के दो दिन पूर्व रवाना किया गया, जबकि अन्य को एक दिन पहले भेजा गया.

उन्होंने बताया कि सभी मतदानकर्मी अपने-अपने कलस्टर सेंटर पर सुरक्षित पहुंच चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया नक्सल प्रभावित और दुरुह इलाकों में अवस्थित 96 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए 192 मतदानकर्मियों को हेलीकॉफ्टर से भेजा गया.

इसके अंतर्गत हजारीबाग जिले के अंतर्गत आनेवाले बरही, मांडू और हजारीबाग के 19 मतदान केंद्रों के लिए 42, चतरा के सिमरिया विस क्षेत्र में 8 बूथों के लिए 11, रामगढ़ के बड़कागांव में 11 बूथों के लिए 28, गिरिडीह के धनवार विस क्षेत्र में 1 बूथ के लिए 3, बोकारो के गोमियां विस क्षेत्र में 57 बूथ के लिए 108 मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल

Next Post

7857 लाइसेंसी हथियार में से 6547 कराए गए जमा, 186 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल

Next Post
7857 लाइसेंसी हथियार में से 6547 कराए गए जमा, 186 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल

7857 लाइसेंसी हथियार में से 6547 कराए गए जमा, 186 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d