रांची . झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी.
ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव रहे गिरिजा शंकर प्रसाद को आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.
सरायकेला-खरसावां में निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला प्रामीण विकास अभिकरण) रहे मो मुस्तकीम अंसारी को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है.
लातेहार के महुआडांड में अनुमंडल पदाधिकारी रहे सुधीर कुमार दास को अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
पर्यटन कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग में खेलकूद उप निदेशक रहे राकेश कुमार को राज्यपाल सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है.
अनुमंडल पदाधिकारी, बंशीधर नगर (गढ़वा) रहे कमलेश्वर नारायण को अनुमंडल पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर पदस्थापित किया गया है.

