BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कल्याण गुरूकुल के 55 युवा रोजगार के लिए अहमदाबाद रवाना

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in Uncategorized
कल्याण गुरूकुल के 55 युवा रोजगार के लिए अहमदाबाद रवाना

कल्याण गुरूकुल के 55 युवा रोजगार के लिए अहमदाबाद रवाना

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कल्याण गुरूकुल, धनचटानी से प्रशिक्षण प्राप्त 55 युवा रोजगार के लिए आज अहमदाबाद रवाना हुए. इस अवसर पर गुरूकुल में आयोजित कार्यक्रम में उप-विकास आयुक्त बी. महेश्वरी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडे ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए गुरूकुल परिसर से रवाना किया. कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, धनचटानी, जमशेदपुर से मिंग वेल्डिंग ट्रेड में सभी युवाओं ने 60 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

अहमदाबाद की इंडो ऑटोटेक कंपनी ने कल्याण गुरुकुल के छात्रों को नियोजित किया है. सभी युवाओं को 14000 मासिक तनख़्वाह के साथ-साथ पीएफ एवं रहने-खाने की सुविधा दी जाएगी. उप-विकास आयुक्त ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि कल्याण गुरुकुल जिस निष्ठा से झारखंड के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ी वर्ग के युवाओं को सुरक्षित रोजगार प्रदान करने के प्रति काम कर रहा है, वह प्रशंसनीय है. युवाओं ने कल्याण गुरुकुल के मूल मंत्र “हुनर भी, रोजगार भी” का नारा लगा कर कार्यक्रम में जोश भर दिया. गौरतलब है कि पूरे झारखंड में 25 कल्याण गुरुकुल और 6 कौशल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है जिससे अब तक 12,000 से अधिक युवाओं को देश- विदेश के नामी कम्पनियों में नियोजित किया जा चुका है. कल्याण गुरूकुल के जिला समन्वयक राहुल सिंह ने बताया कि कल्याण गुरुकुल, धनचटानी, जमशेदपुर के अगले बैच के लिए नामंकन जारी है, जिसमें 60 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है. नामांकन से जुड़े किसी भी जानकारी हेतु 6204753040 पर संपर्क कर सकते हैं.

उप-विकास आयुक्त को किया गया सम्मानित

31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे उप-विकास आयुक्त बी. महेश्वरी को गुरुकुल के शिक्षकों एवं बच्चों ने विदाई दी. इस अवसर पर गुरुकुल के प्राचार्य एम.के शर्मा ने उन्हें मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि उप-विकास आयुक्त से कल्याण गुरुकुल के शिक्षकों एवं बच्चों को हमेशा मार्गदर्शन मिला है जिसके लिए पूरा गुरूकुल परिवार हमेशा आभारी रहेगा. कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडे, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला समन्वयक(कल्याण गुरूकुल) राहुल सिंह, गुरुकुल के प्राचार्य एम॰के॰ शर्मा, इंटरनेशनल ट्रेनर संजीव कुमार,निर्मल, कुलविंदर, सुब्रमण्यम, अमिताभ एवं अभिभावक मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अलग सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 18 को जंतर-मंतर पर धरना

Next Post

बाइक व ऑटो के बीच टककर में युवक की मौत

Next Post
बाइक व ऑटो के बीच टककर में युवक की मौत

बाइक व ऑटो के बीच टककर में युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d