पलामू. उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिले के शिक्षकों के डिजिटल कौशल संवर्द्धन हेतु डिजिटल फेसिलिटेशन स्किल के अंतर्गत होम बेस मिनी प्रोजेक्ट पर 232 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है. जिसमें बिश्रामपुर, चैनपुर, मोहम्मदगंज, डालटनगंज, छतरपुर, नावाबाजार और हैदरनगर प्रखंड के मास्टर ट्रेनर्स, प्रखंड/ संकुल साधन सेवी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने भाग लिया. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा कि यह ट्रेनिंग 27 फरवरी 2021 तक चलाई जाएगी. जिला स्तर पर सभी मास्टर ट्रेनर, सीआरपी, बीआरपी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, और कार्यक्रम पदाधिकारी को ट्रेनिंग दिया जायेगा. संकुल/प्रखंड स्तर पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाया गया है, जिसमें 35-40 शिक्षकों का एक पीएलसी बनाया गया हैं. अभी तक 2 मॉड्यूल के उपर पीएलसी स्तर पर ट्रेनिंग दिया जा चुका है. साथ-ई कार्यक्रम सह पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि निलेश कुमार ने शुक्रवार को शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया. इस दौरान उन्होंने बताया की सभी शिक्षक को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है. सभी शिक्षकों के ट्रेनिंग से पहले प्री टेस्ट लिया जाता है और ट्रेनिंग के बाद पोस्ट टेस्ट लिया जाता है, ताकि समय समय पर प्रशिक्षण को और बेहतर और प्रभावशाली बनाया जा सके.

