BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर जारी, विश्व में अबतक 5833 मौतें, 155086 लोग संक्रमित

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर जारी, विश्व में अबतक 5833 मौतें, 155086 लोग संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 116 देश आ चुके हैं और इससे संक्रमित 5833 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 155086 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.

भारत में भी यह धीरे-धीरे फैलने लगा है और अब तक 84 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है. इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी. भारत में कोरोना से अब तक एक वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं. इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे.

वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3,199 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80,844 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 61,644 मरीजों काे ठीक कर अस्पतालों और अन्य स्थानों से छुट्टी दे दी गयी है.

चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं. इटली में कोरोना के कारण अब तक 1441 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21157 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,045 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है.

खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है. ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर 611 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12,729 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से 2,959 मरीजों को ठीक कर वापस घर लौटने को कह दिया गया है.

इटली और ईरान के साथ दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है. दक्षिण कोरिया में काेरोना से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8162 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.

चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी वाले देश अमेरिका में भी यह गंभीर रूप से फैल चुका है. अमेरिका में कोरोना से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2929 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से आठ स्वस्थ हो चुके हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: ओलंपिक गेम प्लान के अनुसार होगा: शिंजो आबे

Next Post

देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

Next Post
देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d