केंद्रीय कैबिनेट ने देश में 5G स्पैक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी है. दूरसंचार मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, 72 गीगा हर्ट्स के स्पैक्ट्रम को अगले 20 साल के लिए नीलाम किया जाएगा.नीलामी में सफल रहने वाली कंपनी इसके जरिए 5G सर्विस मुहैया करा सकेगी. यह मौजूदा 4G सर्विस से 10 गुना ज्यादा तेज होगी.
हालांकि, अभी देश में 5G सर्विस शुरू करने की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सरकार के मेंडेट के हिसाब से जो भी कंपनी स्पेक्ट्रम खरीदती है उसको 6 महीने से 1 साल के अंदर सर्विस शुरू करनी ही होगी. कई टेलीकॉम ऑपरेटर अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं, ऐसे में वह स्पेक्ट्रम खरीदने के 3 से 6 महीने के अंदर सर्विस शुरू कर सकते है.

