BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को ट्रक ने रौंदा, मौत

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in Uncategorized
सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को ट्रक ने रौंदा, मौत

सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को ट्रक ने रौंदा, मौत

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित लौगाई गांव में तेज रफ्तार एक एलपी ट्रक से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर चालकों को पकड़कर बंधक बना लिया और हंगामा मचाने लगे. पुलिस ने चालक एवं खलासी को हिरासत में ले लिया.

घटना से गुस्साये लोगों ने महागामा-नयानगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. मृतक पांच वर्षीय मासूम बच्चा स्थानीय लौगाई गांव के निवासी मोहम्मद मुन्ना का बेटा बताया जा रहा है.

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक महागामा से नयानगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बच्चे सड़क पार कर रहे थे. ट्रक संख्या BR 10 JB 8555 पार करने के चक्कर में ट्रक का अगला पहिया मासूम पर चढ़ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

बच्चे की मौत को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और जाम कर दिया. सभी मुआवजे की मांग कर रहे थे.मौके पर पहुंची महागामा अंचलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझा कर परिजन को 20,000 रुपये का चेक दिया. मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा सड़क किनारे पर खेल रहा था ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है.

मृतक बच्चे की मौत पर पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ था बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना को लेकर आक्रोश जता रही थी. सूचना पर महागामा अंचलाधिकारी एवं महागामा पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा ट्रक को तथा चालक को अपने कब्जे में ले लिया. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भिजवाया.

महागामा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषी चालक व् खलासी को हिरासत में लिया गया है. उक्त दोनों लोगों पर कारवाई की बात कही. महागामा-नयानगर एनएच 133 पर लगातार हो रही इस घटना से आमजन काफी दुखी है. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था ग्रामीणों का कहना था कि तेज रफ्तार से ही लोगों की जान जा रही है. सड़क पर ब्रेकर होना अनिवार्य है. सड़क पर ब्रेकर दिया जाए. इसी को लेकर सड़क मार्ग पर पांच घण्टे तक जाम लगा रहा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनीति हमें संभालने देंः चिदंबरम

Next Post

मछली लदे पिकअप वैन को लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

Next Post
मछली लदे पिकअप वैन को लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

मछली लदे पिकअप वैन को लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d