मुंबई.कोरोना काल में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली फिल्म पुष्पा: द राइज को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है.
अल्लू अर्जुन की एक और फ़िल्म अला वैकुंठपुरमलो सिनेमाघरों में आने वाली थी पर इसे अचानक रोक दिया गया पर अब यह खबर है कि फिल्म 6 फरवरी को dhinchaak चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी. गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है. अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बीते रोज इसे थियेटर में रिलीज न करने का निर्णय लिया गया.

ये फ़िल्म हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. हालांकि प्रशंसकों के लिए हम इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को ढिंचैक टीवी जोकि भारत का प्रमुख मूवी चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं.

