जकार्ता : इंडोनेशिया में भूकंप के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है. गत दिवस आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई. भूकंप के कारण 39 अन्य लोग घायल भी हो गए. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई है.
एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जति ने बताया कि भूकंप से कई जिलों में मौजूद 1 हजार,189 घर नष्ट हो गए हैं. भूकंप के कारण सैंकड़ों सार्वजनिक इमारतें जैसे कि स्वास्थ्य केन्द्र, शिक्षा सुविधाएं, पूजा स्थल भी नष्ट हुए हैं. प्रभावित लोगों को प्रांतीय प्रशासन की ओर से चावल, खाद्य सामग्री, कंबल आदि वितरित किए गए हैं.

