BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लिफ्ट लेकर छिनतई करने के मामले में 6 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टेल्को पुलिस ने वाहनों को रोककर उसके मालिक को झांसा देकर लिफ्ट मांगने और फिर उसके साथ छिनतई करने के एक बड़े मामले का उद्भेदन कर उसके छः सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किया गया बंटी गुहा गोलपहाड़ी का, नियाज अहमद दुकान चौक इस्लामनगर जुगसलाई का, अमनदीप सिंह गौशाला नाला रोड सफीगंज मोहल्ले का, कौशिक और कुणाल दत्ता उर्फ खटीक काशीडीह मैदान के पास का और विष्णु अग्रवाल उर्फ गोलू नियर वसंत टॉकीज साकची के पास के रहने वाले हैं. उनके पास से पुलिस ने एक काले रंग का स्प्लेंडर बाइक और एक सोने की चेन, अंगूठी तीन पीस, मोबाइल नौ पीस बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया की 7 फरवरी 2021 को मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने टेल्को यूनियन ऑफिस के पास ब्रिज बिहारी सिंह की कार को रोककर धमकी दी और सोने का चेन अंगूठी एवं मोबाइल लूट लिया.

उनसे बदमाशों ने  50000 रंगदारी की मांग की थी. नहीं देने की स्थिति में उनसे पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से  15000 भी निकलवाए. इन अपराधियों द्वारा टेल्को थाना क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद बृज बिहारी सिंह ने टेल्को थाना में इसकी शिकायत की और उसके बाद पुलिस ने इस दिशा में काम करना शुरू किया. थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. जिसमें 5 पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया. गुप्तचरों के माध्यम से अपराधियों के तहतक पहुंच कर इस पुलिस टीम ने उनकी गिरफ्तारी की. टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि उनसे पूछताछ की गई है. इस बात की पूरी संभावना है कि बदमाशों ने क्षेत्र में और भी कई घटनाओं को अंजाम दिया होगा. पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे – अमर कुमार बाउरी

Next Post

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चतरा सदर अस्पताल में कुव्यवस्था व गंदगी को देख बिफरे

Next Post

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चतरा सदर अस्पताल में कुव्यवस्था व गंदगी को देख बिफरे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d