लखीसराय :- लखीसराय में रविवार को मिले 6 और कोरोना संक्रमित मिले. इसी के साथ लखीसराय जिला में कोरोना संक्रमित की संख्या 200 के पार हो गई.
आज मिले 6 संक्रमित में 1 मरीज बड़हिया वार्ड 7 , 1 मरीज पचना रोड,1 मरीज प्रभात चौक,1 मरीज किउल बस्ती,1 मरीज हसनपुर ,1 मरीज गढ़ी विशनपुर इन मरीजों के साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या पहुंची 201.
अब तक कुल 134 मरीज हुए स्वस्थ्य, 67 संक्रमित अभी भी एक्टिव. जिला प्रशासन द्वारा सभी संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गई है सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन बोर्ड पारा मेडिकल कॉलेज तेतरहाट इलाज के लिए भेज दिया गया है.

