BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार सचिवालय में लगी आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
बिहार सचिवालय में लगी आग,  6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, पटना स्थित बिहार सचिवालय में आग लग गई है. ये आग ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में लगी है. बताया जाता है कि घंटा घर स्थित ग्रामीण विकास विभाग में बीती रात से ही आग लगी है.

वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.  ग्रामीण विकास विभाग के कई कमरों से धुआं निकल रहा है. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है. आग की वजह से कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार सचिवालय में दिसंबर 2009 और सचिवालय के ही स्वास्थ्य विभाग में फरवरी 2016 को और विकास भवन में सितंबर 2016 को आग लग चुकी है.  इस आग में ज़रूरी काग़ज़ात से भरी फाइलें जल कर राख हो गईं थी.

सचिवालय के स्वास्थ्य विभाग के कमरे में आग लगने की घटना के बाद 27 फरवरी 2016 को आग की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित की गई थी. कमेटि को न सिर्फ जांच कर रिपोर्ट देने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसका भी उपाय बताने को कहा गया था.

गृह आरक्षी विभाग के तत्कालीन संयुक्त निदेशक ने इसके लिए आदेश जारी किया था. अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव, भवन निर्माण विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी.  समिति में पुलिस उप महानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं को गृह विभाग का सदस्य मनोनीत किया गया था.

https://bnnbharat.com/land-dispute-father-son-bludgeoned/
https://bnnbharat.com/4-people-killed-in-a-truck-collision/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव: नक्सलियों द्वारा बड़े नेताओं पर हमले का खुफिया अलर्ट

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 4.03 करोड़ के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 4.03 करोड़ के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d