BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घायल बच्चे को लेकर गिड़गिड़ाता रहा पिता, 6 अस्पतालों ने लौटाया

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
घायल बच्चे को लेकर गिड़गिड़ाता रहा पिता, 6 अस्पतालों ने लौटाया
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: कोरोना काल में अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के इलाज में लगे हैं तो वहीं कई गंभीर मामलों को लेकर अस्पतालों की संवेदनहीनता भी सामने आ रही है.

इस बीच नोएडा में एक पिता अपने बच्चे के इलाज के लिये दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हुआ. निजी एंबुलेंस में अपने बच्चे को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक डॉक्टरों के आगे गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. आपको बता दें कि बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया था.

बुधवार को इस पिता को छत से गिरकर घायल हुए अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए छह अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े. अंत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज मिला.

कासना के डाढ़ा गांव में रहने वाले रोशन कुमार का आरोप है कि पुत्र देव (1) बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकान की दो मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के लिए बच्चे को ग्रेनो स्थित आइवरी अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को एक निजी एंबुलेंस से सीएचसी बिसरख रेफर कर दिया.

यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिटी स्कैन व एक्सरे की सुविधा नहीं होने की बात कहकर ग्रेनो स्थित यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया. यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में सिर्फ कोविड मरीजों का इलाज होता है, इसलिए उन्हें नोएडा के सेक्टर-110 वाले यथार्थ अस्पताल जाना होगा.

यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में करीब 25 हजार रूपये का खर्च आएगा. पैसा जमा करने पर ही उपचार शुरू होगा, लेकिन जब उन्होंने रुपये जमा करने में असमर्थता जताई तो बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बाल रोग विशेषज्ञ व सिटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं नहीं होने की बात कहकर बच्चे को सफदरजंग अस्पताल ले जाने को कहा. वहां से बच्चे को दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां बच्चे को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Flipkart, Paytm और Zomato पर फूटा भारतीयों का गुस्सा

Next Post

हिमाचल प्रदेश: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, प्रकाश कुमार ने किया टॉप

Next Post
हिमाचल प्रदेश: 12वीं बोर्ड  का रिजल्ट जारी, प्रकाश कुमार ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, प्रकाश कुमार ने किया टॉप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d