BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध रूप से संचालित 6 शराब की भट्टियों को किया गया ध्वस्त

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
अवैध रूप से संचालित 6 शराब की भट्टियों को किया गया ध्वस्त
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है. एसपी ऋषभ झा को मिल रहे इनपुट के आधार पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस लगातार अभियान चलाकर ना सिर्फ जिले में सक्रिय शराब माफियाओं पर नकेल कस रही है बल्कि प्रतिदिन सैकड़ों लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त कर अवैध रूप से संचालित दर्जनों भट्ठियों को भी ध्वस्त कर रही है.

सदर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने इस बार थाना क्षेत्र के लरकुआ और ऊंटा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित छह अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.

पुलिस ने गांव से सटे जंगली ईलाकों में अवैध रूप से संचालित अवैध शराब भट्ठियों को पकड़कर ध्वस्त किया. इस दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से करीब साढे़ आठ क्विंटल जावा महुआ और सैकड़ों लीटर निर्मित देशी शराब भी जप्त किया है. जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियों व जवानों ने मौके पर शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी विनष्ट कर दिया. हालांकि इस दौरान मौके से भट्ठी संचालक और तस्कर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे.

थाना प्रभारी ने कहा है कि थाना क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब कारोबार को पांव पसारने नहीं दिया जाएगा. कानून व्यवस्था को चुनौती पेश कर अवैध रूप से कारोबार संचालित करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तस्करी के लिए ले जा रहे 8 मवेशी पुलिस ने किए जब्त

Next Post

स्कूल खोलने पर अभिभावकों के साथ कल वर्चुअल मीटिंग पर चर्चा

Next Post
लालू प्रसाद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी: आलोक दूबे

स्कूल खोलने पर अभिभावकों के साथ कल वर्चुअल मीटिंग पर चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d