BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 किमी की फिटनेस टेस्ट में फेल हुए 6 भारतीय क्रिकेटर, वनडे सीरीज में भी मौका मिलने पर सस्पेंस

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
2 किमी की फिटनेस टेस्ट में फेल हुए 6 भारतीय क्रिकेटर, वनडे सीरीज में भी मौका मिलने पर सस्पेंस
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली
: भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस टेस्ट को लेकर बड़ी खबर है. नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में इस हफ्ते हुए दो किलोमीटर रनिंग के फिटनेस टेस्ट में 6 भारतीय क्रिकेटर फेल हो गए. इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन, बल्लेबाज नीतीश राणा, लेग स्पिनर राहुल तेवतिया के अलावा दो तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल और जयदेव उनादकट शामिल हैं. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए एनसीए में नए टेस्ट की शुरुआत की है, जिसे यह 6 खिलाड़ी पास नहीं कर पाए. सूत्रों के मुताबिक, नया टेस्ट होने की वजह से इन खिलाड़ियों को कुछ समय बाद अपनी फिटनेस साबित करने का दोबारा मौका मिलेगा.

बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया कि अगर दूसरी बार भी यह खिलाड़ी इस फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो पाते हैं, तो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 और तीन वनडे की सीरीज के लिए इनका सेलेक्शन होना मुश्किल है. इससे पहले, 2018 में भी यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से सैमसन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अंबाती रायडू को इंग्लैंड दौरे पर होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था.

बीस खिलाड़ियों ने नए फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया था
सूत्र ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज और इस साल के आखिर में भारत में होने टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बीस से ज्यादा संभावित खिलाड़ियों का एनसीए में फिटनेस टेस्ट लिया गया था. इसमें यो-यो के अलावा 2 किमी रनिंग का टेस्ट भी शामिल था. बल्लेबाज, विकेटकीपर और स्पिनर को दो किमी की दूरी 8 मिनट तीस सेकंड में पूरी करनी थी, जबकि तेज गेंदबाजों को यही दूरी 8 मिनट 15 सेकंड में तय करनी थी. लेकिन 6 क्रिकेटर्स इसे तय वक्त में पूरा नहीं कर पाए. वहीं, कुछ क्रिकेटर्स ने भी बड़ी मुश्किल से तय वक्त में यह रेस पूरी की.जब बोर्ड सूत्र से नए फिटनेस टेस्ट की जरूरत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क हैं और वे उन्हें लगता है कि इस नए टेस्ट से खिलाड़ी शारीरिक मापदंड के हर पैमाने पर सही से कसे जा सकेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस लूट की छूट को क्या कहेंगे, दवा खरीदने में 1.53 करोड़ का गबन

Next Post

घूस लेते बीडीओ धराया, एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

Next Post
घूस लेते बीडीओ धराया, एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

घूस लेते बीडीओ धराया, एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d