BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फकीरापहरी गांव में तीन दिनों के अंदर 6 की मौत, 5 बीमार

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in Uncategorized
फकीरापहरी गांव में तीन दिनों के अंदर 6 की मौत, 5 बीमार

फकीरापहरी गांव में तीन दिनों के अंदर 6 की मौत, 5 बीमार

Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के फकीरा पहरी गांव में बीते 3 दिनों में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य बीमार है,जिनका ईलाज चल रहा है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 12 फरवरी 2020 को गांव के छठी महतो (50) की मौत हुई. उसके दूसरे दिन 13 फरवरी को अरविंद सिंह (42) व उर्मिला देवी(45) की मौत हो गई जबकि 14 फरवरी को वासुदेव रजक (70) की मौत हो गई. वहीं 15 फरवरी शनिवार को अद्धेश्वर रजक (60) व मुकेश रजक (20) की मौत हुई. मृतकों में बासुदेव रजक (70) लंबे समय से पक्षाघात से पीडित थे, जबकि उर्मिला देवी कैंसर से पीडित थी. अन्य चार मृतकों के मरने से पहले अचानक सीने में दर्द, एक बार उल्टी व एक ही बार शौच हुआ, जिसके पश्चात उन्हें स्थानीय स्तर पर अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया, जहां अरबिन्द सिंह, छठी महतो व अधेश्वर को बाहर ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

वहीं मुकेश रजक का रिम्स रांची में पहुंचने के बाद ईलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक बासुदेव रजक व मुकेश रजक दादा पोता थे. मरने के बाद उक्त चारों का शरीर पीला पड गया था. इसके अलावा गांव के ही महादेव तूरी (42), सुरेश रजक (45), बिजय रजक, कालेश्वर रजक व बाबूलाल ठाकुर भी बीमार हैं. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

घटना की सूचना पाकर शनिवार को सबसे पहले जिप सदस्य अनूप पांडे पहुंचे और मामले की जानकारी उपायुक्त, सिविल सर्जन तथा एसडीएम सरिया को दिया. जिसके बाद डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम पहुंची और मामले की जानकारी ली और वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया.

पीड़ित लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से सरिया देवकी अस्पताल व बगोदर अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान डॉ. विनय कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जहां दो लोगों की मौत पूर्व के बीमारी की वजह से हुई है. वहीं 4 अन्य की मौत किसी अज्ञात बीमारी की वजह से हुई हो सकती है, यह अभी जांच का विषय है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक विनोद कुमार सिंह, प्रमुख रामपति प्रसाद, माले नेता राजेश पांडे, भाजपा नेता आशीष बोर्डर, आजसू के धर्मपाल, सरिया एसडीएम रामकुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद महतो, पुलिस अवर निरीक्षक मुरली शाह वहां पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली. परिजनों ने स्पष्ट रुप से कुछ भी नहीं बती सकें. ग्रामीणों में जहां कुछ लोगों ने सडक में जलजमाव व गंदगी को इसके लिए जिम्मेवार मान रहे थे.

विधायक विनोद कुमार सिंह ने उपायुक्त गिरिडीह से दूरभाष पर बात की तथा एक मेडिकल टीम यहां भेजने का आग्रह किया जिसपर उपायुक्त ने रविवार को जिलास्तरीय मेडिकल टीम भेजने की बात कही. साथ इन्होंने प्रशासन से भी कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच किया जाए और घटना की स्पष्ट जानकारी दिया जाए तथा उसके रोकथाम के स्थायी उपाय किये जाए. इस घटना से जहां गांव में मातम छाया हुआ है, वहीं क्षेत्र में इसे लेकर कई प्रकार की चर्चा भी हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान अवैध कोयला लदे 2 मारुती जब्त

Next Post

JPSC मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

Next Post
JPSC मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

JPSC मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d