तेलंगाना: तेलंगाना में निजामाबाद जिले के एक गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. एक पारिवारिक व धार्मिक आयोजन के दौरान गोदावरी नदी में नहाने गए छह लोगों की डूबने से मौत हो गई.
तेलंगाना पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि करीब 25 लोग जिले के पोचामपाडू में एक पारिवारिक धार्मिक आयोजन के लिए एकत्रित हुए थे. ये सभी रिश्तेदार थे. इनमें से सात लोग नदी में नहाने गए थे. इनमें से कोई भी तैरना नहीं जानता था और वे नदी में गहरे पानी में चले गए. सातों लोग नदी में डूब गये, हालांकि इनमें से एक को बचा लिया गया.
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रखेशर राव ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है.

