BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आसमानी कहर जारी… वज्रपात की अलग-अलग घटना में 6 की मौत

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
आसमानी कहर जारी… वज्रपात की अलग-अलग घटना में 6 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गये.

लातेहार जिले के  बालूमाथ थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पहली घटना जिले के बालूमाथ के साल्वे गांव की है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहा मजदूर अनिल उरांव की मौत हो गई.

दूसरी घटना टुंडाहातू गांव में घटी, जहां वज्रपात से विनोद टाना भगत की मौत हो गई. वहीं तीसरी घटना जिले के ओलहेपाठ गांव की है, जहां खेत में काम करने के दौरान ही अचानक वज्रपात हुई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी पंचायत के हाटी कुंबाटोली गांव में एक महिला खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद वो वापस अपने घर लौट रही थी. उसी क्रम में वज्रपात हो गई, जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

गिरिडीह  जिले के अलग-अलग जगहों पर वज्रपात हुआ. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना सरिया थाना क्षेत्र के नगर केशवारी पंचायत के सिमराटोला की है. जहां वज्रपात की चपेट में आने से सिकंदर मंडल नामक युवक की मौत हो गई.

वहीं दूसरी घटना बगोदर- बिष्णुगढ़ थाना सीमा के अटका से सटे बारा गांव की है. जहां 15 वर्षीय खुशबू कुमारी खेत में धान रोपनी कर रही थी.

इसी दौरान वज्रपात हो गया और उसकी मौत हो गई. जिले के गांडेय प्रखंड के राता बहियार गांव में भी वज्रपात के चपेट में आने से एक नाबालिग राहुल कुमार की मौत हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत चीन विवाद: मुझे लगता है कि PM अपनी छवि को लेकर चिंतित हैं: राहुल गांधी

Next Post

गर्भवती पत्नी की कोरोना रिपोर्ट देखकर भागा पति, नवजात की मौत

Next Post
गर्भवती पत्नी की कोरोना रिपोर्ट देखकर भागा पति, नवजात की मौत

गर्भवती पत्नी की कोरोना रिपोर्ट देखकर भागा पति, नवजात की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d