BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘PMAY’ के तहत UP के 6 लाख लोगों को मिले 2691 करोड़ रुपये

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
‘PMAY’ के तहत UP के 6 लाख लोगों को मिले 2691 करोड़ रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के लाखों लोगों को तोहफा दिया है. मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 2,691 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. इस योजना के तहत यूपी के 6 लाख 10 हजार लोगों को फायदा होगा.

इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. बता दें कि इस योजना में 5.30 लाख ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें आर्थिक सहायता की पहली किस्त प्राप्त हुई जबकि 80 हजार लाभार्थी ऐसे रहे जिन्हें दूसरी किस्त मिली.

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार में देश में गरीबों को घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि यूपी के लिए सात लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत हुए हैं. पीएम आवास योजना ने हर गरीब के सामने घर के सपने को साकार किया है.

इस दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की. लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार भी जताया. लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि सरकार की तरफ से उन्हें इतनी बड़ी सहायता मिलेगी. इसे पाकर वे बेहद खुश हैं.

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पीएमएवाई-जी के तहते सभी को साल 2022 तक पक्का घर दिये जाने का आह्वान किया था. इस योजना का शुभारंभ 20 नवंबर 2016 को किया गया था. इस योजना के तहत देशभर में 1.26 करोड़ घर तैयार किए जा चुके हैं.

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में हर लाभार्थी को 100 फीसदी अनुदान (1.20) लाख रुपये दिए जाते हैं. जबकि पहाड़ी राज्यों, पूर्वोत्तर राज्यों/ दुर्गम स्थानों/ जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये की मदद दी जाती है. इसके अलावा पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों को मनरेगा के तहत अकुशल कामगारों को सहायता भी दी जाती है. उन्हें शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के जरिए 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुक्त कराई गईं 8 मॉडल , 3 गिरफ्तार

Next Post

जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

Next Post
जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d