BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तम्बाकू उत्पादों के क्रय-विक्रय पर 6 महीने की सजा, सुसंगत धाराओं के साथ की जाएगी कड़ी कार्रवाईः उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
तम्बाकू उत्पादों के क्रय-विक्रय पर 6 महीने की सजा, सुसंगत धाराओं के साथ की जाएगी कड़ी कार्रवाईः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि सार्वजानिक जगहों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों यथा सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, हुक्का, खैनी, जर्दा, गुटका और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. वर्तमान में पान मसाला, खैनी, जर्दा और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है. ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर तम्बाकू पदार्थों के सेवन पर 25.07.2021 प्रतिबन्ध लगाया गया है.

इसके अलावे उपायुक्त ने बताया कि तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है. थूकना एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा है और संचारी रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है. तंबाकू सेवन करने वालों की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है. थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी यथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है. कोरोना संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित किया है. ऐसे में हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि कोरोना का सक्रमण खांसने, थूकने और छिंकने से बढ़ता है. साथ हीं धूम्रपान के कारण रोग-प्रतिरोधी क्षमता के क्षरण से भी इसके संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है.

ज्ञात हो कि उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग को पूर्ण रूप को रोकने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व सभी थाना के प्रभारी को निदेशित किया है कि कोटपा-2003 के अनुपालन हेतु छापेमारी दलों द्वारा उपरोक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए किये जाने वाले कार्रवाई से उपायुक्त कार्यालय को सूचित करें. साथ हीं उपरोक्त आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188, 288, 269, 270 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधि सम्मत कार्रवाई करें. इसके अलावे उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधान व संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया है कि सभी सरकारी/गैर सरकारी व सार्वजनिक स्थलों पर परिसरों में धूम्रपान निषेध से संबंधित जागरूकता व सूचना संबंधित बोर्ड लगवाने के निर्देश दिया है.

1. जिले में सभी सार्वजनिक स्थानों पर पान मसाला, जर्दा, खैनी, हुक्का एवं सुपारी सहित सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध.

2. पान मसाला, खैनी और अन्य तम्बाकू पदार्थ खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का है गंभीर खतरा.

3. सार्वजनिक जगहों पर थूका तो हो सकती है 6 महीने तक की जेल.

4. उलंघनकर्ताओं के खिलाफ पूरे जिले में अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण छापामार दस्ते के सदस्य कराएंगे सरकार के आदेश का अनुपालन.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चार छात्रों ने मेधा निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा में पाई सफलता

Next Post

आज का राशिफल

Next Post
आज का राशिफल

आज का राशिफल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d