BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोडरमा जिले के 6 थाना प्रभारी बदले गए

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in Uncategorized
6 police stations in Koderma district replaced

कोडरमा जिले के 6 थाना प्रभारी बदले गए

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: कोडरमा जिले के एसपी एम. तमिलवाणन ने एक निर्देश जारी कर 6 थाना प्रभारी का पदस्थापन किया है. निर्देश के आलोक में नवलशाही थाना प्रभारी श्यामलाल यादव, डोमचांच थाना प्रभारी अरुण कुमार पटेल, ढाब थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, महिला थाना प्रभारी उत्तम कुमार बैद्य, चंदवारा थाना प्रभारी शाहिद रजा एवं तिलैया डैम ओपी प्रभारी रवि किशोर प्रसाद ने प्रभार ग्रहण कर लिया है.

प्रभार ग्रहण करने के उपरान्त नवलशाही थाना प्रभारी श्याम लाल यादव ने बताया कि वे पहली बार थाना प्रभारी बने हैं. थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना, अवैध खनन व अवैध शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाना मेरी प्राथमिकता होगी. इस दौरान ग्रामीणों ने फूल माला, कलम, डायरी व बुके देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर किशोर यादव, सुरेश यादव, नरेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमीत पासवान, संजय यादव, एएसआई हेमलाल यादव, एएसआई भोलाराम, किशोर यादव, पंकु साहू सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

वही दूसरी ओर डोमचांच के निवर्तमान थाना प्रभारी बिनोद कुमार को विदाई दी गयी. उपस्थित लोग उनके विदाई के समय भावुक हो गए. लोगों ने कहा कि ऐसे थाना प्रभारी डोमचांच में पहली बार आये, जो आम जनों व जन प्रतिनिधि के साथ सामंजस्य बनाकर चले. किसी भी समस्या को व्यवस्थित ढंग से निपटाने में वे सक्षम थे. उल्लेखनीय हो कि बिनोद यादव का स्थानांतरण झारखंड के गोड्डा जिले में हुआ है.

इस मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, मसमोहना पंसस मिथिलेश साव, रंजीत साव, रघु कुमार, रामलाल यादव, संजय यादव, गुड्डू यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. वहीं चंदवारा थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर निवर्तमान थाना प्रभारी कन्हैया सिंह एवं एएसआई विद्यासागर गिरी को माला पहनाकर विदाई दी गई. कन्हैया सिंह ने भावुक होकर कहा कि यहां की जनता से काफी प्यार मिला. इस दौरान कन्हैया सिंह ने थाना में आए नये थाना प्रभारी शाहिद रजा का बुके देकर स्वागत किया.

इस मौके पर सार्जेन्ट अमन कुमार अबोध, रविकिशोर प्रसाद, नाजमी नैयर, कपिल मुनी, उमेश यादव, दाऊद पवरिया, मुखिया नसीम खान सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

चंदवारा थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद शाहिद रजा ने कहा कि मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी की चंदवारा थाना क्षेत्र अपराध मुक्त हो और इसके लिये यहां की जनता का सहयोग बहुत जरूरी है. वहीं तिलैया डैम ओपी प्रभारी के रूप में रवि किशोर प्रसाद ने भी योगदान कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BCCI अध्यक्ष गांगुली आज NCA हेड द्रविड़ से करेंगे मुलाकात

Next Post

इंडिगो के बेड़े में शामिल होंगे 300 नए विमान, अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर

Next Post
इंडिगो के बेड़े में शामिल होंगे 300 नए विमान, अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर

इंडिगो के बेड़े में शामिल होंगे 300 नए विमान, अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d