BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण पर अकुश को लेकर 6 अस्थाई कोविड-19 जांच केन्द्र

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
कोरोना संक्रमण पर अकुश को लेकर 6 अस्थाई कोविड-19 जांच केन्द्र
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की आशंका को देखते हुए शहरी क्षेत्र में 6 अस्थाई कोविड-19 जांच केन्द्र का संचालन पुनः किया जा रहा है. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण का प्रसार अभी खत्म नहीं हुआ है ऐसे में आवश्यक है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे जांच अभियान में लोग शामिल होकर कोरोना जांच अवश्य करायें तथा जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने में आवश्यक सहयोग करें . उपायुक्त द्वारा पूरे जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर को निदेशित किया गया है कि वे संबंधित एम.ओ.आई.सी से समन्वय स्थापित कर शनिवार एवं रविवार को 15,000 लोगों का रेपिड एंटिजन टेस्ट सुनिश्चित करेंगे. उपायुक्त द्वारा शनिवार को 5000 एवं रविवार को 10000 कोरोना जांच का लक्ष्य पूरे जिले के लिए निर्धारित किया गया है. उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम-घाटशिला को इस जांच अभियान के संपूर्ण निगरानी की जिम्मेदारी तय की गई है. कोरोना संक्रमण प्रसार के रोकथाम हेतु भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों, हाट-बाजार, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए त्.ज् करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है. 

साथ ही दिवाली तथा छठ के बाद दूसरे राज्यों से पूर्वी सिंहभूम जिले आए आगंतुकों से अपील है कि वे जिला प्रशासन द्वारा संचालित किए जा रहे कोरोना जांच केन्द्र में अपना जांच अवश्य करायें तथा स्वयं एवं अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखें. वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में निवास कर रहे व्यक्ति जिनमें कोरोना संक्रमण का लक्षण यथा सर्दी, खांसी, बुखार हो उनसे भी अपील है कि वे भी अपना कोरोना जांच करायें तथा जिले को कोरोना मुक्त करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.   

अस्थाई जांच केन्द्र  ठक्कर बप्पा स्कूल, धतकीडीह , सामुदायिक केन्द्र कागलनगर, सोनारी , एम ई स्कूल, जुगसलाई , केरला समाजम स्कूल, गोलमुरी , कौशल विकास केन्द्र, पारडीह, मानगो और सिदगोड़ा टाउन हॉल, बागुनहातु में बनाया गया है.

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि उक्त सभी कोरोना जांच केन्द्र उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार 24 नवंबर 2020 से कार्यरत हैं जो अगले आदेश तक संचालित किए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड पुलिस ने साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पुस्तिका को किया जारी

Next Post

UPDATE:- कभी 12 से कम मंत्रियों के होने को असंवैधानिक बताने वाले हेमंत सोरेन खुद 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं-भाजपा

Next Post
UPDATE:- कभी 12 से कम मंत्रियों के होने को असंवैधानिक बताने वाले हेमंत सोरेन खुद 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं-भाजपा

UPDATE:- कभी 12 से कम मंत्रियों के होने को असंवैधानिक बताने वाले हेमंत सोरेन खुद 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं-भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d