दक्षिण कोरिया की छह साल की यूट्यूबर लड़की बोरम ने अपने दो यू ट्यूब चैनलों से 55 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे उसने राजधानी सियोल में पांच मंजिला इमारत खरीदी. यह इमारत 258 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है. इसका इस्तेमाल बोरम के परिवार की कंपनी कर रही है. बोरम के यू ट्यूब चैनलों पर 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर है.
बोरम का पहला चैनल एक टॉय रिव्यू चैनल है, इसके 1.36 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. वहीं, दूसरा चैनल वीडियो ब्लॉग का है, इसके 1.76 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. इसमें बोरम अपने परिवार की रोजाना की जिंदगी के वीडियो अपलोड करती है. बोरम के यू ट्यूब चैनल दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं.
Also Read This:- पटना में मां-बेटी की दर्दनाक हत्या, अपराधियों ने दोनों का रेता गला
संयुक्त रूप से ये देश के सबसे ज्यादा कमाई वाले यू ट्यूब चैनल भी बन गए हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में काम करके भी उतना नहीं कमा सकता, जितना बोरम ने सालभर में यूट्यूब से कमा लिए.
बोरम ने सियोल की इस बिल्डिंग को हाल में ही खरीदा है. यह बिल्डिंग 1975 में शहर के मुख्य बाजार के इलाके में बनी थी. बोरम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बोरम की एक वीडियो को 37.6 करोड़ बार देखा गया. इस वीडियो में बोरम प्लास्टिक टॉय किचन में तेजी से नूडल्स बनाते दिख रही है और अचानक नूडल्स को कैमरे पर गिरा देती है.
बोरम अपने वीडियो को लेकर विवादों में भी रही है. बोरम की एक क्लिप का मामला न्यायालय तक पहुंच गया था. साल 2017 में रिलीज हुई इस क्लिप में बोरम बता रही थी कि वह कैसे अपने पिता के पर्स से पैसे चुराती हैं. इसके बाद वह कार चलाने की कोशिश करती है. इस घटना के बाद पारिवारिक न्यायालय ने बोरम के माता-पिता को तलब किया और बोरम को परामर्श केंद्र भेजने का आदेश दिया.
यू ट्यूब के द्वारा किसी भी बच्चे की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड अमेरिका के 7 साल के रियाज काजी के नाम है, जिसने 152 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रियान के टॉयज चैनल के 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं.

