बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज(बरहरवा): 26 जनवरी दिन रविवार को बरहरवा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक 6 साल की छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को गिरा देख बरहरवा राजद के नगर अध्यक्ष सनातन घोष ने तुरंत उसे उठाकर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए. जहां डॉ कौशल कुमार सिंह ने उस बच्ची का इलाज किया.
डॉ ने बताया कि बच्ची के सिर पर चोटें लगी है. इलाज के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है.
वहीं बच्ची के माता-पिता धुलियान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दुसरी ओर बरहरवा थाना मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लेते आई.

