BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, 1 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in समाचार
6 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, 1 गिरफ्तार

6-year-old girl strangled to death, 1 arrested

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में रविवार रात अपने घर से लापता छह साल की बच्ची का शव उसके घर से दो किलोमीटर दूर एक अन्य घर से बरामद किया गया. उसकी गला रेतकर हत्या की दी गई है. पुलिस ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी को पकड़ने के लिए 13 सदस्यों का जांच दल गठित किया गया है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

शव को ठाकुरगंज के एक घर से बरामद किया गया. कुछ लोगों ने बच्ची के परिवार को बताया कि उन्होंने उसे उसके पिता के साथ कार्यरत एक व्यक्ति के साथ देखा था. वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की.

मृत बच्ची के पिता ने बताया कि उसका शव आरोपी के बिस्तर के नीचे से पाया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि परिवार द्वारा निकटतम चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को काफी देर में गिरफ्तार किया.

हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विकास त्रिपाठी ने आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही 30 वर्षीय आरोपी के घर पर छापा मारा था.

त्रिपाठी ने कहा, “घर में बच्ची का शव मिला, जिसका गला रेता गया था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम उससे पूछताछ कर रहे हैं.”

अधिकारी ने कहा कि शव को परीक्षण के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं.

स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने थाने का घेराव किया और नारे लगाए. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को उन पर लाठियां चलानी पड़ी. क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और छह पुलिस स्टेशनों और प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (पीएसी) को तैनात करना पड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धारा 370 मामले में केंद्र सरकार को नोटिस

Next Post

उप्र भाजपा विधायक ने ममता को चिंदबरम जैसे हश्र की दी चेतावनी

Next Post
उप्र भाजपा विधायक ने ममता को चिंदबरम जैसे हश्र की दी चेतावनी

उप्र भाजपा विधायक ने ममता को चिंदबरम जैसे हश्र की दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d